यह तो प्रेम की बात है उधो बंदगी तेरे बस की नहीं है लिरिक्स

।। दोहा ।।
ब्रज की रज माथे लगा, रटे कन्हाई नाम।
जब शरीर प्राणन तजे मिले, कृष्ण का धाम।

यह तो प्रेम की बात है उधो ,
बंदगी तेरे बस की नहीं है।
यहाँ सर देके होते सौदे ,
आशकी इतनी सस्ती नहीं है।
यह तो प्रेम ….

प्रेम वालों ने कब वक्त पूछा,
उनकी पूजा में सुन ले ए उधो।
यहाँ दम दम में होती है पूजा,
सर झुकाने की फुर्सत नहीं है॥
यह तो प्रेम ….

जो असल में हैं मस्ती में डूबे,
उन्हें क्या परवाह ज़िन्दगी की।
जो उतरती है चढ़ती है मस्ती,
वो हकीकत में मस्ती नहीं है॥
यह तो प्रेम ….

जिसकी नजरो में है श्याम प्यारे,
वो तो रहते हैं जग से न्यारे।
जिसकी नज़रों में मोहन समाये,
वो नज़र फिर तरसती नहीं है॥

यह तो प्रेम की बात है उधो ,
बंदगी तेरे बस की नहीं है।
यहाँ सर देके होते सौदे ,
आशकी इतनी सस्ती नहीं है।

jaya kishori ji bhajan video

यह तो प्रेम की बात है उधो लिरिक्स yah to prem ki baat hai udho krishna bhajan lyrics in hindi
कृष्ण भजन हिंदी लिरिक्स
भजन :- यह तो प्रेम की बात है उधो
गायिका :- जया किशोरी

Leave a Reply