सुबह शाम आठो याम, यहीं नाम लिए जा, खुश होंगे हनुमान, राम राम किए जा भजन लिरिक्स | Subah Sham Aatho Yaam Yahi Naam Liye Ja Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Ja Bhajan Lyrics
सुबह शाम आठो याम,
यहीं नाम लिए जा,
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा।।
लिखा था राम नाम वो,
पत्थर भी तर गए
किए राम से जो बैर,
जीते जी वो मर गए
बस नाम का रसपान,
ए इंसान किए जा
खुश होगे हनुमान,
राम राम किए जा।।
राम नाम की धुन पे नाचे,
हो कर के मतवाला
बजरंगी सा इस दुनिया में,
कोई ना देखा भाला,
जो भी हनुमत के दर पे आता,
उसका संकट टाला,
मुख में राम, तन में राम,
जपे राम राम की माला।
जहाँ राम का कीर्तन,
वही हनुमान जति हो,
गोदी मे गणपति को लें,
शिव पार्वती हो,
सियाराम की कृपा से,
सौ साल जिए जा,
खुश होगे हनुमान,
राम राम किए जा।।
जिसपे दया श्री राम की,
बांका ना बाल हो,
उसका सहाई ‘लक्खा’,
अंजनी का लाल हो
‘राजपाल’ तू हर हाल में,
जयकार किए जा,
खुश होगे हनुमान,
राम राम किए जा।।
सुबह शाम आठो याम,
यहीं नाम लिए जा,
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा।।
- bhajans lyrics in hindi | हिंदी भजन लिरिक्स
- आरती – श्री चंद्रप्रभ जी | Aarti – Shree Chandraprabh Ji Ki
- मंगल मूरति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे भजन लिरिक्स | Mangal Murti Ram Bhajan Lyrics
- मेरा रंग दे बसंती चोला देशभक्ति गीत लिरिक्स Deshbhakti Geet Lyrics
- उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती देशभक्ति गीत लिरिक्स Deshbhakti Geet Lyrics
Video
Pingback: bhajans aur bhakti ke lyrics hindi me latest – Bhajan Collections